धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया बदमाश |

24 अगस्त 2021 | खुर्सीपार पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब दुकान खुर्सीपार के सामने एक लड़का शराब के नशे में धारदार चाकू लहराकर आने जाने लोगों को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है। कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर लगातार क्षेत्र मे गुण्डा बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारत्म्य में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव होकर तत्काल एक टीम उप निरीक्षक सतीश साहू हमराह गठीत कर अंग्रेजी शराब दुकान पहुचकर बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अभिषेक कुमार सिंह पिता अक्षय लाल उम्र 21 वर्ष निवासी अंकित किराना स्टोर के बगल खुर्सीपार गेट खुर्सीपार के कब्जे से एक धारदार कटर एवं बटनदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 411 / 2021 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक मुरली वर्मा की विशेष भूमिका रही।



