कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

लापरवाही के चलते हुआ हादसा:दो बाइक में भिड़ंत, राखी बांधने जा रही महिला के पति की मौत, पिछले साल भी रक्षाबंधन के दिन ही रानवाही में हुई थीं दो मौतें

सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रख लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के चलते भानुप्रतापपुर में दो बाइक में हुई आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। वही दुधावा में एक अन्य हादसे में बस की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। कुल 6 घायलों में 4 गंभीर हैं जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, उसे रायपुर रेफर किया गया है।

हादसे में शामिल एक मृतक अपनी बहन से राखी बंधवाकर जीवन भर उसकी रक्षा करने का वादा देकर अपनी पत्नी को उसके भाई के पास राखी बंधवाने ले जा रहा था। रास्ते में इस सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही सामने से टकराने वाली बाइक के भी पीछे सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम घोटा निवासी युवक गुलशन बेलसरिया 28 वर्ष सुबह घर में अपनी बहन से राखी बंधवा उसकी जिंदगी भर रक्षा करने का वादा किया तो बहन ने भी भाई कि लंबी उम्र के लिए दुआ की थी।

इसके बाद युवक अपनी पत्नी मीरा बेलरसरिया 25 वर्ष को उसके भाई को राखी बांधने बाइक से उसके मायके फड़की मानपुर जिला राजनांदगांव के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उनके बच्चे समीर 3 साल व मयंक 1 साल भी साथ थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी तेज गति से बाइक चला रहा था।

पत्नी को ससुराल ले जा रहा था, दूसरी बाइक से भिड़ा, मौत
भाई को राखी बांधने जा रहे एक परिवार की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों चालकों की मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज के फार्म हाउस आश्रय के सामने हुई। आवाज को सुनकर विधायक अपने फार्म से हाऊस से निकल तत्काल मौके पर पंहुचे और घायलों को अपने शासकीय वाहन से उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया।

Related Articles

Back to top button