दन्तेवाड़ा जिला

नाला पार कर रेवाली पहुंची टीम:वैक्सीन लगाई और ग्रामीणों का इलाज भी किया

जिले में वैक्सीनेशन को लेकर अब नई रणनीति के तहत काम हो रहा है। छूटे ग्रामीणों को वैक्सीन की डोज़ लगाने टीम खुद घर- घर तक पहुंच रही है। धुर नक्सलगढ़ रेवाली जाने वाले रास्ते में पहलेे नाला को पार करना होता है। बारिश के कारण अभी नाला उफान पर है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हौसले को कम नहीं होने दिया।

कठिन डगर होने के बाद भी बीच मझधार से वापस आने की बजाए इसे पार कर गांव तक जाना ही बेहतर समझा। उफनते नाला को पार कर 8 किमी पैदल चलकर रेवाली गांव में टीम पहुंची। यहां 30 ग्रामीणों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। 47 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इस टीम में आरएमए भुनेश्वर वर्मा, बालमती नाग, सत्यवान नाग, पिंकी भदौरिया, ऋतुराज प्रधान, रानुलाल दुग्गा, सुनील भास्कर, गंगी, रवि ठाकुर शामिल थे। कलेक्टर दीपक सोनी ने भी चुनौती के बीच काम करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम का हौसला बढ़ाया व कहा कि ड्यूटी के दौरान अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

बारिश में ऊफान पर होता है यहां का नाला
स्वास्थ्य विभाग की टीम के रेवाली गांव में पहुंचने पर ग्रामीण भी काफी खुश हुए। यहां के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ही वैक्सीन भी लगी और बीमार ग्रामीणों को गांव में ही इलाज मिल गया। बारिश में नाला उफान पर होने के कारण कई लोग अस्पताल भी नहीं जाते हैं।

दंतेवाड़ा जिले में अभी वैक्सीनेशन की स्थिति

  • ज़िले में 45+ के – 67750 लक्ष्य- 69239 को लगी वैक्सीन
  • ज़िले में 18 से 44 उम्र के -140116 लक्ष्य- 50585 को लगी वैक्सीन

Related Articles

Back to top button