अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

शादी का झांसा देकर 2 बच्चों की मां के साथ करता था दुष्कर्म,शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार।

21 अगस्त 2021। प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं कौशलेन्द्र देव पटेल (रापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में बढ़ते महिला संबंधी अपराधो पर नियंत्रण व अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में थाने में महिला संबंधित शिकायत जांच हेतु प्राप्त हुई थी जिसकी जांच महिला अधिकारी सहा उप निरीक्षक उमा ठाकुर द्वारा प्रार्थिया की शिकायत जांच में आरोपी सुनील कुमार महोबे पिता स्व.लक्ष्मीनारायण महोबे उम्र 48 साल निवासी पानी टंकी के पास शंकर नगर दुर्ग द्वारा पीडिता लगभग 02 वर्षो से शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित होने से आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 303 / 2021 धारा 376(2)(n), 506 भादवि कायम कर आरोपी की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के उप निरीक्षक उमा ठाकुर एवं पेट्रोलिंग पार्टी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button