सहारा इंडिया को एक माह के अंदर करना होगा पैसों का भुगतान

21 अगस्त 2021। बालोद जिला के ग्रामीण परिवेश में जीवन यापन करने वाला बेलोदी ग्राम के पूरन लाल साहू द्वारा अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए रोजी मजदूरी कर सहारा इंडिया में 52 माह तक 1000 रुपये प्रतिमाह जमा करते रहा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण से आगे का किस्त जमा नहीं कर पाया। परिवार गंभीर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। इस कारण से उक्त जमा रकम को वापस मांगने पर आज कल में देने की बात कह कर घुमाते रहे। परेशान किसान ने अपने हक की लड़ाई अधिवक्ता भेषकुमार साहू के माध्यम से शुरू की, जिसका परिणाम भी बहुत ही सुखद रहा। जिला उपभोक्ता आयोग दुर्ग ने आदेश पारित कर 20 हजार रुपये ब्याज मय क्षतिपूर्ति सहित 72460 रुपये किसान पूरन साहू को एक माह के अंदर सहारा इंडिया को भुगतान करने का आदेश प्रदान किया है।
ऐसा ही इसी गांव के अन्य पीड़ित किसान कन्हैया साहू ने 50 हजार जमा किया था उस 115000 रुपये, नेतराम साहू ने 5500 रुपये जमा किया था उसे 11117, पोलेंद्र साहू ने 30 हजार जमा किया था उसे 64000 रुपये देने का आदेश पारित किया गया है। सभी पीड़ित ग्राम बेलोदी के निवासी हैं जो बीजेपी के पूर्व विधयाक बिरेंद्र साहू के गृह ग्राम होने से विधायक द्वारा समय समय पर इस मामले की जानकारी लेते रहे। इस निर्णय से खुश होकर विधयाक और ग्रामीण लोगों ने अधिवक्ता साहू को बधाई व शुभकामनाएं दी है। पैसा जमा करने वाले निवेशकों को वर्र्षों बाद उनकी जमा पूंजी वापस मिल जाने पर कई प्रकार की राहत मिलेगी और वे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।



