अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मबालोद जिला
महिला से मारपीट, आरोपी के खिलाफ अपराध

बालोद,21 अगस्त 2021। रानीतराई टटेंगा मोड़ के पास होटल में गुरुवार रात 8.40 बजे के आसपास अमरीका बाई साहू से मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। इसमें बेदूराम पटेल के खिलाफ देवरी थाने में धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
ग्राम टटेंगा निवासी अमरीका बाई ने पुलिस को जानकारी दी है कि गुरुवार रात को ग्राम जेवरतला निवासी बेदूराम पटेल होटल में आया और सामान मांगने लगा। अमरीका ने कहा कि पहले पैसा दो, तब सामान दूंगी, इस पर बेदूराम पटेल आवेश में आकर मुझे सामान नहीं दे रहा है कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए महिला से मारपीट की। घटना के दौरान महिला के पति ताराचंद साहू व ग्राम हरदी के हेमंत आदि ने बीचबचाव किया।



