सजा राखियों का बाजार, कोरोना के चलते वैरायटी कम

21 अगस्त 2021 दुर्ग । भाई-बहन का पवित्र त्योहार राखी 22 अगस्त को पड़ने जा रहा है। तिथिनुसार 22 अगस्त को होने वाले राखी त्यौहार के लिए ट्विनसिटी के बाजार सज चुके है।
दुर्ग से लेकर भिलाई और ग्रामीण क्षेत्रों में राखी की दुकानें और जनरल दुकानों पर भी राखी बेची जा रही है, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां खरीद रही है। किन्तु राखी त्यौहार में भी कोरोना महमारी का प्रकोप साफ नजर आ रहा है।
दुर्ग और भिलाई में महापर्व राखी की तैयारियां जोरों पर है। जहां दुकानदार राखियों की बिक्री कर रहे है तो वहीं बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीद रही है। ट्विनसिटी सहित जिले के ग्रामीण बाजारों में राखियों के लिए लोगों में उत्साह तो जरूर है किन्तु कोरोना के चलते कुछ प्रभाव है।
दुकानों की माने तो इस बार बाजार में हर वर्ष की भांति राखियों में वैरायटी नहीं है। राखियां इकाई से लेकर दहाई के अंक तक के दामों में खरीदी जा रही है। लेकिन बाजार कमोबेश थोड़ा कम है। राखी व्यापारियों ने बताया कि इस बार सामान्य राखियां दस रुपये से लेकर 50 रुपये तक में उपलब्ध है। वहीं छोटी बहनों द्वारा व नन्हें भाइयों के लिए विशेष तौर पर कार्टून वाली राखियां बाजार में मौजूद है। साथ ही भगवान में चढ़ने वाली राखियां विभिन्ना बाजारों में अलग-अलग दामों में है, जिसमें दस रुपये में 15 राखियां तक बेची जा रही है।
राखी व्यापारी अलग-अलग आफर से दुकानदारों को लुभा रहे है। इसमें सेक्टर-6 ए मार्केट के राखी व्यापारी हर राखी के दाम में 50 फीसद तक की छूट दे रहे है। इससे राखी खरीदने वाली बहनों आफर से आकर्षित हो रही है।



