जांजगीर-चाम्पा जिला

साप्ताहिक जेल समीक्षा:जिला जेल जांजगीर में पाॅक्सो एक्ट के 60 बंदी को दी गई कानूनी जानकारी

जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदम्बा राय के निर्देशन में जिले की जेलों में प्रत्येक बुधवार को होने वाली साप्ताहिक जेल समीक्षा के दौरान बुधवार को जिला जेल में लैंगिक अपराधों से आरोपित विचाराधीन बंदियों को एकत्रित कर उन्हें लैंगिक अपराधों की परिभाषा, कानून में उसके लिए दिए जाने वाले दंड तथा न्यायालयों में ऐसे मामलों के विचारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।

ऐसे लगभग 60 बंदियों से गितेश कुमार कौशिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा चर्चा की गई और न्यायालयीन कार्यवाही के संबंध में उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। जिला जेल प्रशासन की सहमति से जेल की सभी बैरकों के लिए नामित नम्बरदारों को भी एकत्रित कर उनसे चर्चा की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपनी-अपनी बैरकों के बंदियों से चर्चा करते रहें और यदि किसी बंदी को कोई विधिक समस्या या अन्य कोई समस्या हो तो उसके संबंध में प्रत्येक बुधवार की साप्ताहिक जेल समीक्षा में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत करा सकते हैं या माह के प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को जिला जेल में संचालित लीगल एड क्लीनिक में बंदियों की विधिक समस्या के निराकरण हेतु उपस्थित रहने वाले पैनल अधिवक्ता दिनेश यादव को भी बता सकते हैं। समीक्षा के दौरान जेलर डीडी डोंडेर, अधिवक्ता दिनेश यादव, जेल प्रहरी अरविंद पाण्डेय, गुलेन्द्र रजक, प्राधिकरण के स्टेनोग्राफर अमरेश चन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button