अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

फिनो पेमेंट बैंक की फरार कैशियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,साढ़े चार लाख रुपये के गबन का मामला |

18 अगस्त 2021 | राधिकानगर सुपेला में स्थित फिनो पेमेंट माइक्रो फाइनेंस बैंक जो स्वसहायता समूह एवम निजी तौर पर रकम फाइनेंस कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का काम करती है ,के फरार कैशियर को सुपेला पुलिस ने कोंडागांव के पास दहिकोगा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है…महिला कैशियर  के विरुद्ध माइक्रो फाइनेंस बैंक ने साढ़े चार लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज कराया था, जो थाना सुपेला में अपराध क्र 83/21 धारा 408 भादवि का कायम कर विवेचना किया जा रहा था..मामला पंजीबद्ध होने के बाद से ही महिला फरार चल रही थी..जिसे कोंडागांव के पास दहिकोंगा नामक गाँव से गिरफ्तार कर आज जेल  भेजा गया है|

Related Articles

Back to top button