अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, प्रधान पाठक की मौके पर मौत |

18 अगस्त 2021 | नेवई थाना अंतर्गत बीती रात घर लौट रहे एक प्रधान पाठक की कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार में फंसने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका। लेकिन उसका दोस्त किसी तरह से बाहर निकल गया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। तब तक प्रधान पाठक की सांसें चल रही थी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

टीआई संतोष मिश्रा ने बताया कि रिसाली मैत्री नगर निवासी प्रधान पाठक वेद प्रकाश रसमड़ा में प्रधान पाठक है। सोमवार शाम अपनी कार से घूमने निकला था। रिसाली सेक्टर में रहने वाले दोस्त के घर पहुंचा,जहां दोनों ने आपस में शराब की पार्टी की। इसके बाद उसका दोस्त उसे घर तक छोड़ने उसी की कार में बैठ गया, लेकिन रास्ते में वेद की कार अनियंत्रित होकर नाला में जा गिरी। इस दौरान उसका दोस्त किसी तरह बाहर निकल गया। लेकिन वेदप्रकाश अंदर ही फंसा रह गया। इस पर आसपास के लोगों को जानकारी होने पर क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला|

Related Articles

Back to top button