आरोप-प्रत्यारोप:एथेनॉल प्लांट के लिए चिह्नांकित जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे सहकारी मंत्री प्रेम सिंह टेकाम ने कहा

- शेयरधारकों को जितना चाहें शक्कर दे सकते हैं
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर (कवर्धा) में छग का पहला एथेनॉल प्लांट लगने वाला है। इसके लिए कारखाना से लगा 35 एकड़ जमीन चिह्नांकित किया गया है। कवर्धा पहुंचे सहकारिता मंत्री प्रेम सिंह टेकाम ने मंगलवार को प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट के लिए चिह्नांकित जमीन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, विशेष सहकारिता सचिव हिमशिखर गुप्ता, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सहकारिता मंत्री टेकाम ने दोनों कारखाने के एमडी व अफसरों की मीटिंग ली। इस दौरान कलेक्टर ने तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रेसवार्ता में मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। कारखाने में शेयरधारी किसानों को रियायत दर पर शक्कर मुहैया कराने के सवाल पर सहकारिता मंत्री टेकाम थोड़े असहज हो गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा 15 साल सत्ता में रही। वर्ष 2018 में जब विधानसभा चुनाव हुए, तब रियायत दर पर शेयरधारकों को शक्कर दी गई थी, जबकि उससे पहले तक 14 सालों में नहीं। उन्होंने कहा कि शेयरधारकों को सरकारी रेट में जितना चाहे, उतना दे सकते हैं।



