खेल प्रतियोगिता:अंडर-16 के 400 मीटर दौड़ में चंद्रशेखर, अंडर-14 में आयुष गायकवाड़ रहे अव्वल

फिजिकल एकेडमी दुर्गूकोंदल द्वारा उन्मुक्त खेल मैदान में 16वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के लिए खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें दुर्गूकोंदल व भानुप्रतापपुर ब्लॉक के खिलाड़ी शामिल हुए। स्पर्धा के 400मी दौड़ अंडर 16 में प्रथम चंद्रशेखर यादव, द्बितीय साहिल नागवंशी, 100मी दौड़ अंडर 16 में प्रथम चंद्रशेखर यादव, द्बितीय आकाश ध्रुव, 400मी दौड़ अंडर 14 प्रथम आयुष गायकवाड़, द्बितीय परीक्षित,100मी दौड़ में प्रथम परीक्षित, द्बितीय गिरीश गायकवाड़, 100एमी दौड़ अंडर 14 बालिका में प्रथम प्राची, द्बितीय आस्था पटेल, 100मी दौड़ अंडर 10 बालिका में प्रथम द्बितीय पटेल, द्बितीय अनन्या चक्रवर्ती, 100मी दौड़ अंडर 10 बालक में प्रथम भव्य, द्बितीय रेहान, रिलेरेस, कबड्डी में दुर्गूकोंदल तथा फुटबॉल में भानुप्रतापपुर की टीम विजयी रही।
खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार की राशि श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड हाहालद्दी तथा व व्यापारियों द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी पीडी चंद्रा थे। अध्यक्षता हाईस्कूल प्राचार्य एसडी दास ने की। आयोजन में कोच विकास चंद्रिकापूरे, एश्वर्य ठाकुर, संजय वस्त्रकार, सोनिया चौधरी, बंगोमारानी चक्रवर्ती, जे गौतम, रीता वस्त्रकार, सुनीता ध्रुव, नमिता राय का सहयोग रहा।



