रायपुर जिला

पांचों फ्लाईओवर तोड़ दिए:एक्सप्रेस-वे के पांचों फ्लाईओवर तोड़कर सड़कें भी उखाड़ीं, काम चालू लेकिन इस साल पूरा होना मुश्किल

  • एक्सप्रेस-वे के पंडरी फ्लाईओवर को उखाड़कर छोड़ दिया गया

राजधानी के बीचोबीच बने एक्सप्रेस-वे का काम अब तीन साल लेट हो गया है। इस सड़क के पांचों फ्लाईओवर तोड़ दिए गए हैं। इनके नीचे की सड़कें भी उखाड़ी गई हैं, ताकि नए सिरे से बनाया जा सके। लेकिन काम की रफ्तार के हिसाब से इंजीनियरों का ही अनुमान है कि यह सड़क इस साल भी शुरू नहीं हो पाएगी। जबकि साल के शुरू में सरकारी एजेंसियों ने दावा किया था कि दिसंबर तक काम पूरा करके सड़क शुरू कर दी जाएगी।

ग्राउंड रियलिटी

एक्सप्रेस-वे के पंडरी फ्लाईओवर को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। वहां काम बंद है। देवेंद्रनगर और शंकर नगर फ्लाईओवर को तोड़कर मुरूम भरी जा रही है, लेकिन यह काम भी अधूरा है। फाफाडीह फ्लाईओवर में भी काम लगभग बंद है। सभी फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर की सर्विस रोड्स का अधिकांश हिस्सा भी बंद है। टूटी-फूटी और बंद रहने की वजह से बाइक वाले ही इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) को रोजाना निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेनी है।

Related Articles

Back to top button