कोरबा जिला

सैंपल कलेक्ट:शराब का नशा नहीं चढ़ने पर मिलावट की शिकायत जांच करने पहुंची टीम

  • सूत्राें के मुताबिक जांच के दाैरान गड़बड़ी मिली

शहर के कई शराब दुकान में मिलावट हाेने की शिकायत पर बिलासपुर से आबकारी विभाग की रीजनल टीम जांच के लिए पहुंची है। टीम ने राताखार, रामपुर व मुड़ापार स्थित शराब दुकान पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। शराब दुकानाें में माैजूदा स्टाॅक और बिक्री के संबंध में जानकारी लेकर मिलान किया। साथ ही सैंपल भी जांच के लिए कलेक्ट किए।

सूत्राें के मुताबिक जांच के दाैरान गड़बड़ी मिली है। इसमें सेल्समेन-गार्ड की भूमिका की जांच की जा रही है। हालांकि जांच टीम ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है। बताया जाता है कि शराब में पहले की तरह नशा नहीं हाेने पर मिलावट करके बेचने की शिकायत अाबकारी विभाग के उच्च अधिकारियाें तक हुई थी।

Related Articles

Back to top button