पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर शराबी पति ने की पत्नी की हत्या ।

17 अगस्त 2021। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना धमधा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के द्वारा गठीत पुलिस टीम थाने में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 139/2021 धारा 302 भादवि के फरार आरोपी राजेश बारले पिता स्व. विश्राम बारले उम्र 38 साल पता वार्ड नं. 07 सतनामी पारा ग्राम भरनी थाना धमधा का पता साजी किया जा रहा था पता साजी के दौरान आज थाना पेट्रोलिंग के द्वारा आरोपी राजेश बारले को महाराष्ट्र भागने से पहले धर दबोचा गया।
आरोपी राजेश बारले को थाना लाकर प्रकरण के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा पत्नी मंजू बाई के शराब पीने से मना करने की बात से तंग आकर लोहे की कुदारी से मारकर हत्या करना कबूल किया हत्या में प्रयुक्त तोहे की कुदारी एवं घटना के समय पहने लूंगो को आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर बरामद किया गया। आरोपी को अपराध क्रमांक 139/2021 धारा 302 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। हत्या जैसे गंभीर किस्म के अपराध के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरी, जंघेल, प्र.आर. यशवंत सिंह, प्र. आर. दिलीप सिंह, आर. दिनेश डहरिया, कोमल सिंह, अमित वर्मा की अहम भूमिका रही।



