अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

कर्ज में डूबे किसान ने जहर सेवन कर की खुदखुशी , कार्यक्रम करने तक घर में पैसा नहीं|

17 अगस्त 2021| भिलाई | किसान बंशीलाल बघेल (56 साल) निवासी पौहा, पाऊवारा, जामगांव आर, थाना रनचिरई, जिला बालोद के चार बच्चे हैं। बच्चों की शादी होने के बाद परिवार बढ़ने लगा। उनके पास चार से पांच एकड़ जमीन है, जिसके सहारे बड़े परिवार को पालना आसान नहीं था। तब उन्होंने तय किया कि खेत के आसपास की जमीन को भी रेघहा (किराए) पर लेकर उसमें भी खेती कर लेते हैं। जिससे दोनों मिलाकर परिवार को पाला जा सके। आसपास की करीब पांच एकड़ जमीन रेघहा में लेने के बाद दोनों खेत के लिए थरहा भी लगा दिए। बारिश नहीं होने से बंशीलाल तनाव में रहने लगे। आखिर उन्होंने 14 अगस्त 2021 की सुबह जहर का सेवन कर लिया। उन्हें भिलाई के एक निजी अस्पताल में दाखिल किए, जहां उन्होंने देर शाम तक दम तोड़ दिया।

बीज, दवा के लिए लेना पड़ा कर्जा

किसान के बड़े बेटे लाकेश कुमार बघेल ने बताया कि परिवार बढ़ने की वजह से मुखिया होने के कारण उन पर जिम्मेदारी सबसे अधिक थी। पिता ने कहा कि पास के खेत की जमीन ले लेते हैं। जिससे दोनों का मिलाकर परिवार को चलाने लायक धान हो जाएगा। इसके बाद खेत रेघहा में लिए इसके बाद उसमें डालने बीज व दवा लेना जरूरी थी। तब करीब एक लाख रुपए कर्जा लेकर बीज और दवा लाए। बीज से थरहा लगा लिए और दवा रखकर बारिश का इंतजार कर रहे थे।

खेत में पानी का नहीं था इंतजाम बेटे ने बताया कि खेत में पानी का इंतजाम नहीं था। बारिश होने का इंतजार कर रहे थे, जब बारिश के अभाव में थरहा मरने लगा, तब पिता शांत रहने लगे। वे वैसे भी घर में कभी भी विवाद नहीं करते थे। बहुत शांत स्वभाव उनका था। बारिश नहीं होने से परेशान थे, बार-बार बारिश नहीं होने की बात कहते थे ऐसा कदम उठा लेंगे अंदेशा नहीं था, लेकिन अचानक उन्होंने जहर का सेवन कर लिया। जैसे ही पता चला भागते हुए भिलाई में एक निजी अस्पताल में लाकर दाखिल किए। जहां शाम को उनकी मौत हो|

Related Articles

Back to top button