अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

कमाल की ठगी, एक लाख की बजाय दो लाख रुपये देने का दिया झांसा, नोटों का बंडल खोला तो निकले कागज के टुकड़े

17 अगस्त 2021 भिलाई | कैप-1 काटर 61 डी. सुभाष चौक भिलाई में रहने वाले के धर्मा राव सोमवार को दोपहर 12 बजे भारतीय स्टेट बैंक फल मण्डी भिलाई से एक लाख रूपए निकाले। बैंक के बाहर दो अज्ञात लड़कों ने उनसे बहलाकर कहा कि वे दो लाख रुपए दे रहे हैं, उसे वे रख लें बदली में जो बैंक से एक लाख रुपए निकाले हैं। उस रकम को दे दें। लालच में आकर व्यक्ति ने दो युवकों को नकद पचास पचास हजार की दो गड्डी (एक लाख रुपए) दे दिया और बदली में दो लाख रुपए समझकर कागज की गड्डी उनसे ले लिया। बुजुर्ग की शिकायत पर छावनी पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर ठगी करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

नोट के आकार का कागज लपेट लाए थे रुमाल में

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे एक रंगीन कार्टन का रूमाल जिसमें मोटी गड्डी थी जिसे देखा तो पूरा लाईनिंग कागज नोट के आकार का देकर धोखा दिए। वे पैदल ही भाग गए। जिसमें से एक व्यक्ति का हलिया गोरा शरीर मोटा, क्रीम कलर का टी शर्ट पहना था। वहीं दूसरा व्यक्ति का हुलिया रंग काला, शरीर सामान्य, काले रंग का शर्ट पहना हुआ था। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के आसपास थी।

सीसीटीवी फुटेज में युवकों की तस्वीर

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में युवकों की तस्वीर को निकाल लिया है। अब उनकी तलाश में टीम को लगा दिए हैं। बुजुर्ग भी उनको देखते ही पहचान लेने का दावा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button