जशपुर जिला

जब चलती गाड़ी में लग गई आग:अंबिकापुर से जशपुर जा रही थी कार, अचानक धू-धूूकर जलने लगी, बाल-बाल बचा ड्राइवर; दूर तक दिखाई दीं लपटें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। यहां अंबिकापुर से जशपुर जा रही चलती कार में अचानक आग लग गई है। जिससे कार धू-धूकर जल गई है। राहत की बात ये रही है कि ड्राइवर ने किसी तरह से जान बचा ली है। हादसा होने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गई। पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के लोरो घाटी के पास का है।

आग की लपटें दूर तक देखने को मिली हैं।
आग की लपटें दूर तक देखने को मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे कार अंबिकापुर से जशपुर जा रही थी कि अचानक कार में आग लग गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढ़लान की ओर पहुंच गई। गनीमत ये रही कि इसी दौरान कार का एयर बैग खुल गया। जिसके कारण ही चालक की जान बच सकी है। घटना के वक्त ड्राइवर कार में ही सवार था।

आग की लपटें कुछ दूर तक भी दिखाई देती रहीं। जिससे कुछ लोग मौके पर कार को देखने पहुंच गए। वहीं घटना के बाद मामले की जानकारी दुलदुला थाना पुलिस को दी गई। जिसने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने बताया है कि कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। ड्राइवर सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button