पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या.. तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।


16 अगस्त 2021। दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी अंतर्गत क्षेत्र रसमड़ा गांव के बाजार चौक में एक युवक की हत्या हो गई। घटना होने के बाद आसपास क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए है। दरअसल युवक के सिर को हथोड़ी व पत्थर से कुचलकर दर्दनाक हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना स्वतंत्रता दिवस की रात करीब 8:10 बजे की हैं । इस घटना का सूचना प्रार्थी देवेंद्र कुमार साहू पिता बरातू राम साहू के द्वारा पुलिस को दी गई थी। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तस्दीक करते हुए। मृतक का पहचान करण ठाकुर पिता संग्राम ठाकुर उम्र 24 साल रसमड़ा के रूप में की। पुलिस के द्वारा आरोपियों का पता तलाश कर आरोपी (1) सौदागर साहू ऊर्फ दाऊ पिता देवेंद्र कुमार साहू उम्र 21 वर्ष, (2) कपिल साहू पिता राम जी साहू 25 वर्ष, (3) कमलेश साहू पिता रामजी साहू 26 वर्ष को अपराध क्रमांक 325/ 2021 अपराध क्रमांक 302, 34 आईपीसी एक्ट के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं ।
उक्त प्रकरण में अंजोरा चौकी प्रभारी,प्र.आर. संतोष पाण्डेय, तुलसी बिंझेकर, आर. लक्ष्मण राव,भानु यादव, बेदराम बन्दे बृजमोहन सिंह, सतीश वानखेड़े, जावेद खान, धीरेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।



