पत्थर से सिर कुचलकर युवक कि हत्या ..आपसी विवाद होने की जताई जा रही हैं आशंका

दुर्ग 16 अगस्त 2021 | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा गांव में एक युवक की हत्या हो गई। घटना होने के बाद आसपास क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए है। दरअसल युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर दर्दनाक हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। यह घटना स्वतंत्रता दिवस की देर रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करके तलाश में जुट गई है।
पत्थर से सिर को कुचलकर युवक की हत्या
जानकारी के मुताबिक, रसमड़ा गांव के बाजार चौक के पास देर रात किसी बात को लेकर कुछ युवकों में आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से में आकर एक युवक ने दूसरे यवक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे वो लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया, उसके बाद आरोपी ने पत्थर से सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से आरोपी फरार हो गए। दरअसल स्वतंत्रता दिवस होने के कारण बाजार व चौक क्षेत्र में सन्नाटा पसरा था, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया, और फरार होने में कामियाब रहा, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तस्दीक करते हुए, मृतक की पहचान रसमड़ा गांव के ही करण ठाकुर के रुप में की। मृतक रसमड़ा की पूर्व सरपंच कचरा बाई ठाकुर का रिश्ते में नाती बताया जा रहा है।
घटना के बाद कुछ लोग लिए गए हिरासत में
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्या के पीछे रसमड़ा गांव का युवक शामिल होने की खबर लगी है। कुल लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पूरी घटना के बाद आसपास क्षेत्र के CCTV कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएंगा।



