जांजगीर-चाम्पा जिला

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:घर से भगाकर अमरकंटक ले गया, नाबालिग से किया दुष्कर्म

कोरवापारा चांपा का युवक चौदह साल की एक नाबालिग को अपने साथ भगाकर ले गया। वह उसे अमरकंटक ले गया तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को वापस छोड़ दिया। किशाेरी के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। बाद में किशोरी के बयान के बाद दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नवागढ़ टीआई देवेश राठौर के अनुसार एक महिला ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी बहन की नाबालिग बेटी जिसे उसने अपने पास रखा था। वह 4 अगस्त की रात से अचानक लापता हो गई। रिपेार्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। इसी दौरान किशोरी अपने रिश्तेदार के साथ थाना पहुंच गई। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। उसने बताया कि चांपा निवासी उमेश चौहान प्यार करने व शादी का झांसा देकर अपने साथ बाइक से अमरकंटक ले गया तथा इसके बाद उमेश चौहान ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस ने धारा 366,376 एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button