राजनांदगांव जिला

पुलिस की कार्रवाई:क्रेशर प्लांट में चोरी का प्रयास तीन आरोपियों को भेजा जेल

सोमनी इलाके के जोरातराई में स्थित क्रेशर प्लांट में चोरी का प्रयास करते तीन आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों को क्रेशर के कर्मचारियों व पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा है। सोमनी पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जोतराई में दिनेश लोहानी का क्रेशर प्लांट हैं।

जहां शुक्रवार की रात 11 बजे तीन आरोपी चोरी की नीयत से घूसे। आरोपी लोहे के घन से प्लांट के इंडक्शन मोटर को तोड़कर निकलाने का प्रयास कर रहे थे। जिसकी आवाज सुनते ही क्रेशर संचालक अपने कुछ कर्मचारियों के साथ पहुंचे। इसी दौरान सोमनी पुलिस को भी सूचना दी गई, जहां से जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान अजय उइके, सन्या धुर्वे और विजय गोड़ के रुप में हुई। तीनों ही आरोपी सोमनी इलाके के ही नवागांव के रहने वाले हैं। आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त लोहे का घन भी जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button