रायगढ जिला

सड़क दुर्घटना:घर के नजदीक टहल रहे युवक की हादसे में मौत

  • पटेलपाली में अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना

पटेलपाली के पास घर से बाहर टहलने के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रामीण सड़क की ओर निकला था, इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर ही अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। सूचना पर जूट मिल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

शनिवार रात लगभग 8 बजे श्यामलाल खड़िया निवासी छातामुड़ा घर से बाहर टहलने के नाम से निकला था। टहलते हुए वह पटेलपाली बस्ती के पास पहुंचा। दोबारा वापसी घर आने के दौरान अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक इतनी रफ्तार से भागा कि कोई उसे देख नहीं सका। घटना की सूचना जूट मिल पुलिस को मिली। सूचना पर जूट मिल चौकी प्रभारी गिरधारी साव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस देर रात 10 बजे तक कोड़ातराई में ही आरोपी वाहन चालक के बारे में पूछताछ करने में लगी हुई थी। खबर लिखे जाने तक अज्ञात वाहन चालक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था।

Related Articles

Back to top button