अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

सूने मकानों का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… शातिर चोर के कब्जे से 103 ग्राम सोना बरामद ।

15 अगस्त 2021। एसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव दुर्ग, तथा नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला दुर्ग के निर्देशन में बढ़ते चोरी के अपराधों में नियंत्रण एवं अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्यवाही कर अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में चौकी प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में 06 अगस्त 2021 से 09 अगस्त 2021 के दरमियानी रात को पंचशील सेक्टर-ए. बोरसी निवासी प्रार्थी प्रशांत कुमार चंद्राकर के सूने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर आलमारी में रखे सोने के गहने एवं एक एल.ई.डी.टी.व्ही को अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान आरोपी पतासाजी की जा रही थी कि 14 अगस्त 2021 को चौकी पद्मनाभपुर पुलिस पेट्रोलिंग को जरिये मुखबीर सूचना पर बोरसी भाठा रेल्वे लाईन के पास का रहने वाले आशीष गंधर्व और ओमप्रकाश गंधर्व को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 8 अगस्त 2021 की रात्रि को प्रार्थी के घर घुसकर चोरी करना स्वीकार किये और चोरी किये सोने के गहनों को आपस में बाटना बताये।

आरोपियों को साथ लेकर उनके निशादेही पर आरोपी आशीष गंधर्व के घर गये जो अपने कब्जे में रखे एक सोने का कंगन, दो नंग सोने का ईयर रिंग, और एम.आई. कंपनी का 32 इंच का एल.ई.डी.टी.व्ही को पेश किया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया । इसके बाद आरोपी आशीष कुमार गंधर्व के निशादेही पर उसके घर बाड़ी में जमीन के अंदर छिपा कर रखे एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का कंगन, एक सोने की अंगूठी और दो नग सोने का टाप्स जुमला कीमत 5,45,000 रूपये निकालकर पेश किया जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

आरोपी (1) आशीष गंधर्व उर्फ भालू पिता राजू गंधर्व उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड 50 सतनामी वार्ड बोरसी भाठा दुर्ग (2) ओम प्रकाश गंधर्व पिता स्व. प्रितम गंधर्व उम्र 24 वर्ष निवासी बोरसी भाठा महेश किराना स्टोर्स के पास दुर्ग को अपराध धारा 457,380,34 भा.द.वि. का घटित करना पाये जाने से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं ।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी पद्मनाभपुर के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश कुमार एवं स्टाफ सउनि बी. एल. साहू, प्र. आर. क्र. 83 नरेन्द्र सिंह, आर.क्र.1570 बालमुकुन्द साहू, आर. 1552 किशोर सोनी और आर. 0241 कृष्ण कुमार की भूमिका सराहनीय रही है।

Related Articles

Back to top button