अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर किया चाकू से वार, आरोपी हुआ गिरफ्तार।

14 अगस्त 2021। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एवं संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं राकेश जोशी नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) के मार्गदर्शन में क्षेत्र में निगरानी शुदा गुण्डा बदमाशों पर नकेल कसी जा रही है एवं अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्रार्थी बृजलाल रात्रे निवासी शंकर पारा स्टेशन मरोदा थाना नेवई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश शंभू उडिया प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसा मांग किया, जिसे नहीं है कहने पर मां बहन गाली देना, जान से मारने की धमकी देकर अपने जेब में रखे धारदार चाकुनुमा हथियार से प्रार्थी के बांये जंघ में मारकर चोट पहुंचाया है कि रिपोर्ट थाना नेवई में अपराध क्रमांक 273/2021 धारा 327, 294, 506,323 भादवि कायम कर विवचेना की जा रही थी इसी दौरान आरोपी शंभु उड़िया उर्फ साहिल उड़िया पिता महेश्वर उड़िया उम्र 32 साल उड़िया बस्ती स्टेशन मरोदा थाना नेवई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।

Related Articles

Back to top button