अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

रेल यात्रा करने से 24 घंटे पहले टिकट कर सकते हैं ट्रांसफर

दुर्ग 15 अगस्त 2021। रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर सामने आई है। आपके पास ट्रेन का कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट है, लेकिन आप कोई दूसरा जरूरी काम आने की वजह से यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो ये टिकट आप अपने परिवार के किसी सदस्य या किसी दूसरे व्यक्ति को दे सकते हैं। उसके अलावा आप ये टिकट किसी जरूरतमंद को भी दे सकते हैं।

रेलवे यात्रियों के सामने अक्सर कई बार ये समस्या आती है कि टिकट बुक करने के बाद वो यात्रा नहीं कर पाते, ऐसे में या तो उन्हें टिकट कैंसिल करना होता है और अपनी जगह जिस व्यक्ति को भेजना होता है, उसके लिए नया टिकट लेना पड़ता है, लेकिन तब कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए रेलवे ने यात्रियों को ये सुविधा दी है। इसके लिए सबसे पहले टिकट का प्रिंट निकालना हाेगा। फिर नजदीकी रेलवे स्टेशन पर आवेदन करना है।

अपना टिकट परिवार के सदस्यों को करें ट्रांसफर
कोई यात्री अपना कन्फर्म टिकट अपने परिवार के किसी दूसरे सदस्य जैसे- पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति और पत्नी के नाम पर ट्रांसफर कर सकता है। यात्री को ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले एक आवेदन करना होगा। इसमें टिकट पर यात्री का नाम काटकर सदस्य का नाम लिखना होगा जो यात्रा करने वाला हो।

Related Articles

Back to top button