अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

कृषि सामाग्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार।

14 अगस्त 2021। पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) व उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय दुर्ग के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना धमधा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के द्वारा गठीत पुलिस टीम थाने में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 135 2021 थारा 457,380 भादवि के अज्ञात आरोपी तथा चोरी की गई संपत्ति का पता तलाश किया जा रहा था कि रात्रि गस्त के दौरान गंडई रोड ग्राम पेन्ड्री के पास दो-तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे कि पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी उप निरीक्षक व्यास सिंह परमार, आर. अमित वर्मा द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम (1.) भोज राम साहू पिता नारद साहू उम्र 21 साल (2) जितेन्द्र साहू पिता हरख साहू उम्र 24 साल (3) सनत साहू पिता रामजी साहू उम्र 21 साल (4) ईश्वर दास वैरागी पिता भूखन दास बैरागी उम्र 29 साल सभी राजपुर थाना धमधा जिला दुर्ग (छ.ग.) वाले बतायें । जिनके पास से चोरी की गई सामग्री 05 बोरी डीएपी, 06 नग कृष्णा झाईम 01 डिब्बा इक्को लिक्विड, आधा बॉटल में नैनो यूरिया तरल, 01 डिब्बा में बायोडियन फ्लस 100 एमएल बरामद किया गया हैं।

उक्त व्यक्ति को धमधा पुलिस टीम द्वारा चोरी के संबंध में पूछताछ किया गया। जिन्होने अपने मेमोरण्डम कथन में मिलकर चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी की गई सामाग्री बरामद करवाये मामला में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।

Related Articles

Back to top button