शिविर का आयोजन:अवंती बाई लोधी के जन्मदिवस पर कातलवाही में लगा रक्तदान शिविर

ग्राम कातलवाही (मुसरा) में 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जन्म दिवस के मौके पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। आयोजन के प्रचार-प्रसार में युवा लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद लोधी के मार्गदर्शन में व युवा लोधी समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. राघव वर्मा के नेतृत्व में राजनांदगांव जिले के कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण कर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
शिविर में अधिक से अधिक युवा रक्तदान करें इसके लिए डोर-टू-डोर जाकर जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदेश युवा लोधी समाज के संगठन मंत्री अशोक वर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और समाज के युवा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर रूप-रेखा तैयार किया। जिला युवा लोधी समाज के महासचिव लोकेश वर्मा रोजाना जिले के सभी सर्किल में लगातार बैठक लेकर आगामी तैयारी के लिए चर्चा कर जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। इनमें डोंगरगढ़ सर्किल के अध्यक्ष ओंकार लिल्हारे के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता जीवन वर्मा, टुमन वर्मा, अशोक जंघेल, जितेंद्र वर्मा, डॉ. संजय वर्मा, हितेश्वर वर्मा व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।



