सिरसा खुर्द बारात में नाचने पर हुआ विवाद, हत्या के 08 आरोपी हुए चंद घंटो मे गिरफ्तार।


9 जुलाई 2021/दुर्ग/ 7 जुलाई 2021 कि देर रात पुलिस चौकी जेवरा सिरसा को सूचना मिली कि सिरसा खुर्द रोड़ में एक युवक की बॉडी पड़ी है ऐसी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसपी प्रशांत अग्रवाल (मा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय धुव (रा.पु.से.). नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (रा.पु.से.) मौके पर तत्काल पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि ग्राम कोपरा जिला गरियाबंद से सुनील यादव की बारात ग्राम सिरसा खुर्द बाजार पारा पाड़े मोहल्ला चौकी जेवरा सिरसा नंद कुमार यादव के घर आये बारात परघानी (स्वागत) के समय बाराती और घराती के बीच नाचने की बात पर विवाद हुआ था उसी रंजिश पर रात्रि करीबन 11:30 बजे बिदाई के समय बाराती बस के पास कुछ युवक नाचने की मामूली विवाद को लेकर वर पक्ष के साथ मारपीट कर बस के कांच तोड़ दिये। उसी में से कुछ युवकों के द्वारा बरातीयों से मारपीट किये जिसमे संजय यादव उम्र 19 वर्ष ने धारदार हथियार से बराती हेमचंद यादव के सीने में 3-4 बार प्राण घातक हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई जिस पर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव तत्काल सूचना संकलन कर एक मुख्य आरोपी सहित 07 अन्य आरोपीयो को धारा 147,323, 427, 302 भा.द.वि.एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया जायेगा। उक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव, सहा उनि. रामचंद्र कंवर, प्र.आर. आनंद तिवारी क 448, आरक्षक संतोष सोनी क. 1475, जितेन्द्र सिंह क. 134. अनुज राय क. 81. केशव साहू क. 957. हरख राम साहू क. 1028. आर. जावेद खान, चित्रसेन साहू, फारूख खान, धीरेन्द्र यादव, प्रदीप ठाकुर की भूमिका उल्लेखनीय रही।
आरोपी का नाम
1.संजय यादव पिता राजेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नं.-07 बाजार चौक सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग
2. सुरज यादव पिता रोग लाल यादव उग्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग।
3. रूपेश यादव पिता गेंद कुमार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 07 बाजार चौक सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग
4. उमेश यादव पिता प्यारे लाल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 07 बाजार चौक सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग
5. हितेश पाण्डे पिता लच्छु पाण्डे उम्र 22 वर्ष निवासी पाण्डे पारा सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग
6.घनश्याम पिता दशरथ कुंभकार उम्र 27 वर्ष निवासी पाण्डे पारा सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा जिला
7. ओंकार कुम्हार पिता लक्ष्मण कुम्हार उम्र 20 वर्ष निवासी पाण्डे पारा सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग
8. कुलदीप यादव पिता गेंद लाल उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं.-7 सिरसा खुर्द चौकी जेबरा सिरसा जिला दुर्ग



