अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें… प्रशासन ने जारी किया आदेश

भिलाई। इस माह दो दिन शुष्क दिवस का ऐलान किया गया है। 15 अगस्त और 19 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। यानि कि इन दोनों दिन सभी शराब दुकानें बंद रहेंगे। दिनभर के लिए बंद का ऐलान किया गया है। आज दुर्ग जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि, आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत स्वतंत्रता दिवस एवं मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आदेशानुसार सभी शराब दुकानें तय तिथि के पूर्व दिवस पर अपनी समयावधि पर बंद होंगी परंतु 15 अगस्त रविवार स्वतंत्रता दिवस और 19 अगस्त गुरुवार मोहर्रम को पूर्णतः बंद रखी जाएंगी। चिन्हित दिवस पर संबंधित वित्त आबकारी उपनिरीक्षक को अपने अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सभी प्रकार की शराब दुकान, बार, होटल, क्लब आदि में शराब का विक्रय और संव्यवहार ना हो पाए, यह सुनिश्चित करने का आदेश आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ रायपुर के द्वारा दिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button