किसानों के हित मे संचार क्रांति के निर्माता को श्रद्धांजलि-श्रीमती सावित्री साहू


चीफ एडीटर छत्तीसगढ़ बसंत नामदेव CG09NEWS
बोड़ला – नगर पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू ने नगर पंचायत बोड़ला में आधुनिक भारत के निर्माता, संचार क्रांति के जनक,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर आज उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ करने वाले मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी की प्रशंसा कर कहा इस योजना को लागू करके मुख्यमंत्री ने किसानो को उनका हक दिलाया है।श्रीमती साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की इस फैसले का मै स्वागत करती हूँ इस योजना को उन्होंने किसान हित वाला कार्य बतायाऔर श्रीमती साहू ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर 21 मई के दिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के लिए न्याय योजना शुरू कर रही है.दिल्ली से श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस योजना के शुभारंभ किये हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने तथा कृषि के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने लिए यह महत्वाकांक्षी योजना लागू की जा रही है इस योजना से न केवल प्रदेश में फसल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम भी मिलेगा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार इस योजना के जरिए किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए खरीफ 2019 से धान तथा मक्का लगाने वाले किसानों को सहकारी समिति के माध्यम से उपार्जित मात्रा के आधार पर अधिकतम 10 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से अनुपातिक रूप से अनुदान सहायता राशि दी जाएगी श्रीमती साहू ने नगर पंचायत बोड़ला में 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ करने वाले मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल की प्रशंसा कर कहा इस योजना को लागू करके मुख्यमंत्री ने किसानो को उनका हक दिलाया है सावित्री साहू ने खुशी जाहिर करते हुए इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, ओम प्रकाश शर्मा,अर्जुन पटेल, श्रीमती सशि खरे,शमशाद बेगम ,भारत काशयप ,पुरन मानिकपुरी ,श्रीमती परेटन धुर्वे,हरिप्रसाद , बिसर्जन धुर्वे ,श्रीमती संतोषी साहू,दयाराम धुर्वे , दीपक मागरे,रामचंद साहू , सी एम ओ वी जे करुणाकर सब इंजीनियर भानु घोष एवं नगर पंचायत के पूरा स्टॉप के उस्तिथि में सम्पन्न हुआ।




