अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

प्रेम प्रसंग में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ फरार

13 अगस्त 2021। भिलाई । जामुल पुलिस ने गुरुवार को 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर अमर नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती के ही मोहल्ले में रहता है। इस वजह से दोनों की जान पहचान था। पीड़िता के माता पिता नहीं है,वह अपने छोटे भाई के साथ रहती है।

आरोपी ने उसे पहले प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वर्ष 2016 से मई 2021 तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी के लिए मना करके फरार हो गया।

इधर,बोरी पुलिस ने 22 वर्षीय महिला से फोन पर अश्लील बातें करने वाले आरोपी छत्रपाल यादव के खिलाफ धारा 509 के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फोन पर उसके साथ अभद्रता की। बहरहाल पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button