अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

चेन स्नेचिंग कर फरार हुए बेखौफ बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, उधारी चुकाने और मंहगे कपड़े के शौक के लिए दिया थे घटना को अंजाम।

12 अगस्त 2021। मंगलवार को इंदिरा मार्केट कुंआ चौक जूस कार्नर के पास प्रार्थीया मनोरमा ठाकुर अपनी बहन के साथ करीबन 2.45 बजे ई रिक्शा में बैठ कर जूस पी रहीं थी। उसी समय स्टेशन रोड की तरफ से हीरो होण्डा फैशन मोटर सायकल में सवार दो लड़के उम्र करीबन 20-25 वर्ष के द्वारा पीछे से आकर प्रार्थीया के पहने हुए चैन को लूट कर भाग गए। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 699/2021 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों की पता तलाश हेतु एसपी प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। इस दौरान दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को लगातार चेक किया गया। जिसमें दो संदेही मेहरून रंग की फैशन प्लस मोटर सायकल के साथ में दिखाई दिए। उक्त संदेहियो की फोटो को पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार पहचान हेतु सैकड़ो व्यक्तियों को दिखाया गया।

इस दौरान मुखबीर द्वारा आरोपियों की पहचान कर बताये कि ये दो व्यक्ति चौकी लिटिया सेमरिया क्षेत्र के ग्राम बिरेझर के रहने वाले है। आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए अपना नाम निहाल सोनी एवं चंद्र कुमार साहू निवासी ग्राम बिरेझर का बताए। आरोपियों के कब्जे से लूट की गई सोने की चैन कीमत 40000 रू. एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 के 9041 को बरामद किया। आरोपियों की गिरफ्तारी कर थाना दुर्ग से कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button