राजनांदगांव जिला

मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहें:परंपराओं को जीवंत बनाए रखने, जल, जंगल, जमीन व आरक्षण को बचाने पर भी दिया जोर

गोंडवाना सामुदायिक भवन में सोमवार को तहसील स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। गोंडवाना भवन से रैली निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्ग, चौक चौराहे से होकर पुनः गोंडवाना भवन में में समाप्त हुई। सभी वक्ताओं ने समाज की दशा व दिशा को तय करने, कला, भाषा, सभ्यता, संस्कृति, रीति रिवाज व धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने, जल जंगल जमीन व आरक्षण को बचाने, मौलिक अधिकारों की रक्षा, आदिवासियों का उत्पीड़न बंद करने, राजनीतिक इच्छाशक्ति बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व संगठन के प्रति विश्वास बनाए रखने की बात कही।

कार्यक्रम को बिहारी लाल मरकाम, मनहरण लाल पिथौरा, चेतन कुमार भुआर्य, दरोगाराम नेताम, बनवारी राम गोआर्य, हरिश्चन्द्र पैकरा, पन्ना लाल मंडावी, द्वारिका प्रसाद परतेती अधिवक्ता, आरआर धुर्वे बीएमओ, कुलवंत दुधनांग, गुलशन सलामे, शेश्वरी धुर्वे, कुमारी बाई जुरेशिया ने संबोधित किया। इस अवसर पर सन्तराम नेताम एवं गोंड समाज अध्यक्ष दरोगाराम नेताम, कंवर समाज अध्यक्ष रामकृष्ण चंद्रवंशी, हल्बा समाज अध्यक्ष बनवारी राम गोआर्य, सोन झरिया समाज अध्यक्ष पन्नालाल मंडावी, गोंडवाना युवा प्रभाग अध्यक्ष युवराज नेताम, अजजा. शासकीय सेवक विकास संघ अध्यक्ष चेतन कुमार भुआर्य, सर्व आदिवासी युवा प्रभाग राजनांदगांव अध्यक्ष प्रकाश नेताम, गोंडवाना भवन संचालन समिति अध्यक्ष बिहारी लाल मरकाम व जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष कुमारी बाई जुरेशिया आदि मौजूद थे।

तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार जांगड़े एवं एसडीओपी थाना चौकी को ज्ञापन सौंपा। लखन सोरी ने तहसीलदार का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कोमरे गुरुजी दक्कोटोला-चिल्हाटी एवं वामन सिंह चंद्रवंशी शिक्षक विचारपुर ने किया। अंत में ओमप्रकाश कोड़ापे आॅडिटर गोंड समाज ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button