अपना जिलाकबीरधाम विशेषप्रदेशसियासतस्थानीय समाचार

कवर्धा जिले के किसानों को छोड़ कर कांग्रेस सरकार द्वारा दूसरे जिले को नहर से पानी देने की तैयारी किसानों के सपनो को बेचने की तैयारी है–संतोष पांडे सांसद

सुतियापाठ बाँध का पानी दुसरे जिले को देना ,लोहारा ब्लाक व क्षेत्र के जनता के साथ धोखा

कवर्धा – कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ कर रही है ऐसे में लोहारा के किसान न्याय मांग रहे है कि पुरवर्ती सरकार के स्वीकृत नहर लाइन जिससे जिले के 3250 हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई होती 26 जिसमे से 21 कवर्धा 5 राजनाँदगाँव जिले के गांव लाभान्वित होते । बांध से मुख्य नहर लगभग18 km काम होना था जिससे 3250 हेक्टर खेतो की सिंचाई होती । जिसके लिए पुरवर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगभग 16.50 करोड़ की स्वीकृति हुई थी जिसमे से प्रथम चरण में 8 करोड़ कार्य हेतु स्वीकृत व टेंडर लग चुका था किंतु सुतियापात मध्यम सिंचाई परियोजना की इस महत्वाकांक्षी योजना का पानी जिले के किसानों को छोड़ कर कांग्रेस सरकार ने दूसरे जिले बेमेतरा को देने की तैयारी किसानों के सपनो को बेचने की तैयारी है ।

क्या कांग्रेस ने किसानों से यही कहकर वोट लिया था । किसानों के साथ कवर्धा व पंडरिया विधायक ने धोखा किया | इस का लाभ पंडरिया विधानसभा के ग्रामो को भी मिलता जिससे अब किसान वंचित रह जायेंगे । उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों जिलो के मंत्रियों के बीच कोई सौदा हुआ है जिसके कारण कवर्धा के किसानों के हक मार कर बेमेतरा भेजा जाएगा । कवर्धा के किसान क्या किसान नही है जो बेमेतरा के किसानों के प्रति प्रेम जागा है । ये निर्णय किसान हित में वापस नही लेते तो किसान आंदोलन करेंगे । आज छत्तीसगढ़ के मुखिया ने किसान न्याय योजना प्रारंभ की है तो पहले कवर्धा के किसानो को न्याय दे जिनके दशको के सपने तोड़ने के लिए मंत्री महोदय लगे हुए है |क्षेत्र की जनता का हक मार कर दुसरे को देना कहाँ का न्याय है दोनों विधायक को जनता को जवाब देना होगा ऐसा कौन सा सौदा हुआ या मसौदा की लोहारा ब्लाक के लोगों का हक छीन लेने की तैयारी पूरी कर लीया गया |
ग्राम पंचायत सिंगारपुर,राम्हेपुर ,सिल्हाटी ,रणजीतपुर ,पठार ,विचारपुर ,कल्याण ,डोंगरिया सहित अनेक ग्रामो के किसान ने सांसद संतोष पांडे व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह को आवेदन दिया जिस पर जिला अध्यक्ष व सांसद संतोष पांडे ने किसानो के साथ मिलकर सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही सरकार को चेतवानी देते हुए कहा सरकार यदि जिले वासियों व लोहारा ब्लाक के किसानो के साथ इस तरह अन्याय करेगी तो बड़ा आन्दोलन कर सरकार को अन्याय करने से रोकने का काम करेंगे |

Related Articles

Back to top button