अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

बीएसपी प्लांट के कर्मचारी से लूटपाट करने वाला आरोपी और लूट के मोबाईल खरीददार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

18 जूलाई 2021/ 10 जुलाई की रात्रि करीबन 10.30 बजे श्रीराम मार्केट चंद्रा मोर्या टाकीज जाने वाले रोड पर प्रार्थी मो. शरीफ पिता मो. अनीश 27 साल लक्ष्मी नगर वार्ड 05 थाना वैशाली नगर अपनी सायकल से मोबाइल में बात करता हुआ बीएसपी प्लांट नाइट ड्युटी जा रहा था उसी दौरान पीछे से चंद्रा मोर्या की ओर जाने वाले रोड पर एक बाइक पर दो लडके प्रार्थी के बगल से निकले और पिछे वाले सायकल पर लात मारकर प्रार्थी के हाथ से जबरन मोबाइल छिन लिये और चंद्रा मोर्या रोड की ओर भाग गये आरोपी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 157 धारा 392 कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान प्रार्थी के लुटे मोबाइल ओप्पो कंपनी माडल ए-12 कीमती 15,000 रू की पता तलाश अज्ञात आरोपियो की पता तलाश की गई जो मोबाइल टेकनिकल इनवेस्टीगेशन के दौरान आरोपियो का लोकेशन राम नगर आजाद चौक का होना पाया गया। पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी करके आरोपी सनी रात्रे पिता ईश्वर दास रात्रे उम्र 21 साल डिपरा पारा दुर्ग व आरोपी नोहर यादव पिता सुखनंदन यादव उम्र 23 साल महावीर कालोनी व लच्छन यादव पिता श्रीराम यादव उम्र 21 साल गंज पारा दुर्ग तीनो को काले कलर की रेसर बाइक आर 15 के साथ पकड़ा गया पुछताछ में आरोपी सनी ने बताया कि घटना के दिन को वह अपने दोस्त नोहर यादव के साथ श्रीराम मार्केट में प्रार्थी का मोबाइल लुटने की घटना किया था व लुटे गये मोबाइल को अपने दोस्त लच्छन यादव को बेच दिया तीनो आरोपियों को गिरफतार किया गया है उनके पास से लूट का मोबाइल ओप्पो कंपनी किमती 15000 रू व मोटर सायकल आर 15 किमती 180000 रु जप्त किया गया आरोपियों को अप. कं.157/2021धारा 392,411 भादवि के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया हैं।

Related Articles

Back to top button