फर्जी राशन कार्ड मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, राशन कार्ड बनाने के लिए उपयोग में लाये मोबाईल, सिम नम्बर व लैपटाप जप्त |

11 अगस्त 2021 | फर्जी राशनकार्ड मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं | प्रार्थिया खाद्य निरीक्षक दीपा वर्मा खाद्य कार्यालय दुर्ग के व्दारा 23 जून 2021 को थाना दुर्ग में एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके कार्यालय में उपयोग में लाये जाने रहे कम्प्यूटर के आईपी एड्रेस से भिन्न अन्य आईपी एड्रेस से स्वयं के मेरे विशिष्ट पहचान से अंत्योदय श्रेणी के कुल 44 राशन कार्ड नगर निगम भिलाई जोन क्रमांक-3 में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी से कुल 140 फर्जी राशन कार्ड तथा अन्य व्यक्ति ध्रुव कुमार तिवारी से 01 इस प्रकार कुल 185 भिन्न भिन्न आईपी एड्रेस से अवकाश के दिनों में फर्जी राशन कार्ड तैयार कर 08 जून 2021 तक कुल 57 राशन कार्डों में से ग्राम पंचायत पुरई के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ही फर्जी राशन कार्ड का दुरूपयोग करते हुये सरकार राशन दुकान से फर्जी तरीके से राशन का आहरण किया है|
जिससे छ.ग. शासन को मई एवं जून 2021 का राशन आहरण कर 80,335, 41/- रूपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गयी है कि रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अप.क्र.- 521 / 21 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि 3. 7 ईसी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। एसपी प्रशांत अग्रवाल के मार्ग दर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग संजय कुमार ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक, विवेक शुक्ला के निर्देशन में प्रार्थिया के व्दारा पेश करने पर फर्जी राशन कार्ड बनाने में उपयोग में लाई गयी आईपी एवं पोर्ट संख्या जप्त किया गया है, जिसकी आईपी एड्रेस का साईबर सेल से डिटेल प्राप्त किया गया है, जिसमें आईपी एड्रेस को फर्जी राशन कार्ड बनाने के लिये मोबाईल नम्बर इस्तेमाल कर तैयार किया जाना पाया गया।
विवेचना के दौरान मोबाईल नम्बर का उपयोग आरोपी आकाश सिंह यादव के व्दारा उपयोग करना पाये जाने से पूछताछ किया गया, जो आरोपी विवेक चौधरी के कहने पर आरोपी विकास निर्मलकर के व्दारा लेपटॉप के माध्यम से फर्जी राशन कार्ड बनाना बताया गया आरोपी विवेक से पूछताछ करने पर मलखान सिंह सोरी के यूजर आईडी पासवर्ड एवं लेपटॉप को आरोपिया ममता गड़पल्लीवार के व्दारा उपलब्ध करना पाया गया। आरोपी (1)आकाश सिंह यादव यादव पिता नन्दू यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी सेक्टर-1 एवेन्यू सी, (2)विवेक चौधरी पिता बाबूलाल चौधरी 30 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड कालोनी वार्ड नम्बर 26 जामुल,(3) विकास निर्मलकर पिता आत्माराम निर्मलकर 30 वर्ष, मिलन चौक केम्प 1 पावर हाउस,(4) शुभम साव उर्फ कारू पिता शिव कुमार साव उम्र 23 वर्ष, बैकुण्ठधाम मिलन चौक के पास छावनी (5) ममता गड़पल्लीवार पति शिव कुमार गड़पल्लीवार 50 वर्ष, सड़क ब्लाक-1 सी, सेक्टर-8 भिलाई -7 को गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी, दुर्ग, निरीक्षक गौरव तिवारी, प्रभारी साईबर सेल, उप निरीक्षक देवादास भारती थाना दुर्ग, प्र.आर. चन्द्रशेखर बंजीर एवं आरक्षक कांति शर्मा, आर भीम सिंह की भूमिका सराहनीय रही|



