अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलाविविधस्थानीय समाचार

शातिर मोटर सायकल चोर गिरफ्तार 09 नग मोटर सायकल बरामद |

11 अगस्त 2021 पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ध्रुव दुर्ग, तथा नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला दुर्ग के निर्देशन मे बढते चोरी के अपराधों में नियंत्रण एवं अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र

में लगातार त्वरित कार्यवाही कर अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में चौकी प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आज चौकी पद्मनाभपुर पुलिस पेट्रोलिंग को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि अमित डेवीड नाम का व्यक्ति पोटिया चौक मुर्गा दुकान के सामने मोटर सायकल बेचने के फिराक में लोगो से मोल भाव कर रहा है।

मुखबीर सूचना पर मुखबीर के बताये गये स्थान पोटिया चौक पहुंचे जहां एक व्यक्ति उम्र करीबन 40 साल एक मोटर सायकल हीरोंहोण्डा स्पेनल्डर प्लस क्र. सीजी 04 के. ए. 7996 लिये खडा था जो पुलिस पार्टी को देखकर मोटर सायकल को छोड़कर भागने लगा जिसे दौडाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम अमित डेविड पिता रसल डेविड उम्र 42 साल श्रीनगर खमतराई जिला रायपुर हाल पता मरौदा सरकारी कुआ के पास भिलाई का रहने वाला बताया। वाहन के कागजात पेश करने के संबंध में बोलने पर कोई कागजात नही होना बताया और उक्त मोटर सायकल को सिविक सेंटर भिलाई से चोरी करना बताया। एवं विस्तृत पूछताछ करने पर अलग अलग जगहो से 7 मोटर सायकल सीजी 04 के.डब्ल्यू. 0380, सीजी 07 ए.एस 2681, सीजी 07 एल. बी. 7809, सीजी 07 एल. आर.8281,हीरोहोडा स्पेल्डर काला नीला बिना नंबर और एक स्कूटी चोरी करना बताया जिसे बेचने के लिए आनंद विहार बी ब्लाक वाहन पार्किंग में छुपाकर रखना बताये है। आरोपी के कब्जे से 8 नग मोटर सायकल और 01 स्कूटी एक्टिवा कुल 09 वाहन जुमला कीमत 3,15,000 रूपये चोरी के मोटर सायकल होने के अंदेशा होने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 41 (1+4) जा.फौ. / 379 भा.द.वि. की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त वाहनों के वाहन स्वामी की पता तलाश की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी पद्मनाभपुर के स्टाफ प्र.आर. क्र. 83 नरेन्द्र सिंह, आर., क्र.1570 बालमुकुन्द साहू,आर. 343 जमालुद्दीन खान की भूमिका सराहनीय रही है।

Related Articles

Back to top button