दन्तेवाड़ा जिला

CRPF और ग्रामीणों के बीच वॉलीबॉल मैच:सरेंडर नक्सलियों ने भी लिया प्रतियोगिता में हिस्सा, रोमांचक मुकाबले में जवानों ने कोया-11 को हराया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नेरली में CRPF 230 बटालियन ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें जवानों और ग्रामीणों की कोया 11 टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें सरेंडर नक्सली भी शामिल हुए। रोमांचक मुकाबले में ग्रामीणों को पछाड़ते हुए CRPF जवानों की टीम विजेता रही। ग्रामीणों व जवानों का उत्साह बढ़ाने CRPF के DIG विनय कुमार सिंह, सीओ डब्ल्यूआर जोसुआ, SP डॉ अभिषेक पल्लव भी शामिल हुए। इस रोमांचक मुकाबले का अफसरों ने भी आनंद लिया।

इसमें सरेंडर नक्सली भी शामिल हुए।
इसमें सरेंडर नक्सली भी शामिल हुए।

दरअसल यह प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में CRPF द्वारा रखी गई थी। CRPF DIG ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित इलाके में रहने वाले ग्रामीणों व सुरक्षाबलों के बीच मित्रता व आपसी सम्बंध को और भी ज्यादा सुदृढ बनाना है। उन्होंने ग्रामीणों व सरेंडर नक्सलियों को उपहार भी भेंट किया व कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय- समय पर आयोजित होते ही रहेंगे। जिससे ग्रामीणों व सुरक्षाबलों का रिश्ता मजबूत होगा। विकास व शांति की राह प्रशस्त होगी।

ग्रामीणों व पूर्व नक्सलियों ने अफसरों से कहा कि इस तरह के खेलों का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।
ग्रामीणों व पूर्व नक्सलियों ने अफसरों से कहा कि इस तरह के खेलों का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।

ग्रामीण व पूर्व नक्सली बोले- ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए
इस प्रतियोगिता में शामिल हुए ग्रामीण काफी खुश हुए। ग्रामीणों व पूर्व नक्सलियों ने अफसरों से कहा कि इस तरह के खेलों का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। स्थानीय खिलाड़ियों को इससे मंच मिलता है व प्रतिभा निखरती है। बटालियन के सीओ ने आश्वस्त किया है कि ऐसे आयोजन होते रहेंगे। दरअसल इसी बटालियन ने जनवरी महीने में सरेंडर नक्सलियों को वाहन चलाने की ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार से भी जोड़ा था।

बुधवार क्रिकेट टूर्नामेंट
सीआरपीएफ 231 बटालियन जावंगा के हेडक्वार्टर मे बुधवार से दो दिनों के क्रिकेट मैच का आयोजन कर रही है। इसमें जिले की 6 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया है। युवा इस मैच को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। बटालियन के सीओ सुरेंदर सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन हो रहा है। अफसरों ने बताया कि 11 व 12 अगस्त दो दिनों का मैच होगा।

Related Articles

Back to top button