राजनांदगांव जिला

राहत की खबर:पॉवर ट्रांसफार्मर को किया चार्ज, 22 गांव के 4260 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचलों में नियमित बिजली सप्लाई करने के उद्देष्य से उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इस परिपेक्ष्य में चौकी उपसंभाग के ग्राम बांधाबाजार में 33/11 केव्ही उपकेंद्र में 3.15 एमवीए के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को चार्ज किया गया।

अब बांधाबाजार उपकेंद्र की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़कर 6.30 एवीए हो गई है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के प्रयास से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से बांधाबाजार उपकेंद्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों व उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

यहां के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ: डोंगरगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता पीसी साहू ने बताया कि बांधाबाजार उपकेंद्र में स्थापित 3.15 एमवीए के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से ग्राम बांधाबाजार, गुंडरदेही, किलारगांेदी, आमाटोला, होडीटोला, कोटरा, मांगाटोला, कौडूटोला, हांडीटोला, कहाडकसा, सिंघाभेड़ी, बोहरनभेड़ी, तेलीटोला, ब्राम्हनभेड़ी, थूहाडबरी, हितागुटा, ब्राम्हणलंझिया, ठेठवार लंझिया, छछानपाहरी, भर्रीटोला बरारमुड़ी, आटरा आदि 22 गांवों के लगभग 4260 उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की बिजली सेवा का लाभ मिलेगा।

मुख्य अभियंता टीके मेश्राम एवं अधीक्षण अभियंता सलिल कुमार खरे ने कार्यपालन अभियंता पीसी साहू, एनके गुरूपंचायन, एडी टण्डन, सहायक अभियंता एके विश्वकर्मा, मुकेश कुमार साहू, नुरेन्द्र कुमार साहू, कनिष्ठ अभियंता बीके कुर्रे और उनकी टीम की सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button