अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

आने जाने लोगो को डरा धमका कर आतंकित फैलाने वाला गुण्डा बदमाश पुलिस के गिरफ्त में।


11 अगस्त 2021। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर लगातार क्षेत्र में गुण्डा बदमाशो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारत्म्य में मंगलवार को सूचना मिली कि खुर्सीपार का गुण्डा बदमाश मुर्गेश नायर लोहे का धारदार चाकू रखा है। जो आने जाने लोगो को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है कि सूचना पर तत्काल खुर्सीपार स्टाप के शिवाजी नगर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी मुर्गेश नायर पिता शशि नायर उम्र 34 वर्ष निवासी शिवाजी नगर खुर्सीपार को पकड़ा जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध कमांक 381 / 2021 धारा 25.27 आम्स के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं।

Related Articles

Back to top button