दन्तेवाड़ा जिला

आदिवासी दिवस का उत्साह:उड़कुड़ा में लोगों ने दिनभर काम बंद रखा

अंचल के गांवों में आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। गांवों में आदिवासी युवक-युवतियां अपने पारंपरिक परिधान में बूढ़़ादेव के ध्वज की पूजा आराधना की। ग्राम उड़कुड़ा में पूरे ग्राम में काम बंद कर दिवस मनाया गया। गांव के सियानों ने गोंडवाना धाम पहुंच बुढ़ादेव की पूजा आराधना की। इसके बाद गांव के सभी युवक-युवतियां पारंपरिक परिधान पहनकर गांव की गलियों में पांरपरिक बाजा के धुन में जय सेवा, जोहार के साथ पारंपरिक नृत्य गीत पर नाचते भ्रमण किया।

इस अवसर पर चेतन जुर्री, दीनदयल जुर्री, मानसिंग कुंजाम, सुकदेव जुर्री, बिरेंद्र तारम, रामसेवक जुर्री, सहित पूरे ग्राम के ग्रामीण उपस्थित थे। इसी तरह ग्राम देवीनवागांव, अरौद, खरथा, भैंसाकट्टा, खैरखेड़ा, झीपाटोला सहित सभी ग्रामों में आदिवासी दिवस मनाया गया। सर्व आदिवासी समाज, आदिवासी कर्मचारी संघ के मार्गदर्शन में कोया भूमकाल क्रांति सेना खरथा द्वारा 26 वां विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

ब्लॉक के कार्यक्रम में सभी परगना से पहुंचे लोग
अंतागढ़ ब्लॉक के आमाबेड़ा में सर्व आदिवासी समाज द्वारा ब्लॉक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी परगना के समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम के पूर्व समाज के युवक-युवतियों द्वारा रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनूप नाग थे। विशेष अतिथि गोंडवाना समाज ब्लॉक अध्यक्ष बीरसिंह उसेंडी, अखिल भारतीय हल्बा समाज अध्यक्ष इंदल राम बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग, जिला पंचायत सदस्य दीलिप बघेल, जनपद अध्यक्ष बद्रीनाथ गावड़े, सर्व समाज ब्लॉक अध्यक्ष विश्राम गावड़े, जिला पंचायत सदस्य श्यामा पट्‌टावी थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के मांझी प्रमुख शशीराना, राजाराम दुग्गा, मेहत्तर दर्रो, चंदन हिड़को, राम सिंह हिड़को आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button