ज्ञापन सौंपा:शिक्षक संघ ने मांगा पद्दोन्नति व क्रमोन्नति सहित अन्य लाभ

छत्तीसगढ़ टीचर्स ऐसोसिएशन दुर्गूकोंदल ने पद्दोन्नति, क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, महंगाई भत्ता, अनुकंपा नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष गोरखनाथ ध्रुव, रविशंकर यादव, शोभा श्रीवास्तव ने बताया शिक्षक एलबी संवर्ग पिछले सन् 1995 से लगातार 23-24 वर्ष से एक ही पद पर सेवाएं देते आ रहे हैं, लेकिन हजारों पद खाली होने के बाद भी अभी तक ना पद्दोन्नति और ना क्रमोन्नति का लाभ मिलने से शिक्षकों में निराशा है।
वर्तमान सरकार ने अपनी चुनावी जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली, पद्दोन्नति व क्रमोन्नति लाभ देने का वादा किया। इसी तरह कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना ड्यूटी करने के बावजूद पिछले 2 साल से महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने से इस मंहगाई में जीवन-यापन करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन अभी तक लंबित 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार व विभिन्न राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृध्दि कर लाभ दिया जा रहा है।
संविलियन के पूर्व सैकड़ों दिवगंत शिक्षकों के परिवार को अनुकंपा नियुक्त नहीं मिलने से आज दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक अनुकंपा नियुक्ति का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह अवकाश नगदीकरण, ग्रेज्युटी का प्रावधान होने के बावजूद शिक्षकों इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान बंगोमारानी चक्रवर्ती, हेमंत श्रीवास्तव, मनोज पांडे, हिरेश जैन, नरेंद्र साहू, चंद्रिका सोनी, शशिकला बघेल, रेणुका यदू, किशोर विश्वकर्मा, घनश्याम ओड़से आदि उपस्थित थे।



