आदिवासी समुदाय में प्रतिभामान लोगो का सम्मान आयोजन : भावना समाज सेवी


कवर्धा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा आज रणवीरपुर में हमर धरोहर आदिवासी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में हमारे क्षेत्र व जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, समूहों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश व देश में हमारे जिले व क्षेत्र का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में बहुत से ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने केवल राष्ट्रीय नही अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मैं उन सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं और हमें इस गौरवमयी अनुभूति के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं। हमारे प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने हेतु आदिवासी समाज द्वारा किया जा रहा कार्य अतुलनीय है।

हमने उनके इसी योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु एक पहल की है और आगे भी हम यह प्रयास जारी रखेंगे। भावना समाज सेवी संस्था लगातार हर वर्ग में शमिल हो कर हर समाज को आगे बढ़ने की सोच को लेकर आज आदिवासी समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों की सम्मान किया गया जिसमें लोगो मे उत्साह और उमंग के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बोहरा ने बताया कि मेरी संस्था कई वर्षों से सामाजिक सुरक्षा ,न्याय और हर गरीब परिवार की मदत के लिए हमेशा आये हो कर कार्य कर रहे हैं,जिससे लोग व समाज मे जागरूता आई है हमारा कर्तब्य हैं निः सहाय लोगो की हर सम्भव मदत करना आगे भी जारी रहेगा हमारी प्रयास।




