शातिर चोर पुलिस के गिरफ्त में: चोरी के 06 नग लोहे का राड सहित रिक्शा बरामद | वही आम जगह पर जुआ खेलते 04 लोगो को पुलिस ने किया गिफ्तार


9 अगस्त 2021 | रविवार को मुखबिर से सूचना मिला की खुर्सीपार गेट के पास दो व्यक्ति खुला रिक्शा में अवैध रूप से चोरी का लोहे का राड लेकर विक्रय करने के फिराक में घूम रहे है की सूचना पर खुर्सीपार पुलिस तत्काल रवाना हुआ जहाँ पर 02 व्यक्ति खुला रिक्शा में लोहे का 06 नग राड लेकर घुमते मिले जिसे मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) अमृत लाल देवार पिता मिठाई लाल उम्र 40 वर्ष निवासी क्वाटर 03 अटल आवास शिवाजी नगर खुर्सीपार (2.) निकेत देवार पिता नागेश देवार उम्र 19 वर्ष निवासी मछली मार्केट देवार मोहल्ला जोन 02 खुर्सीपार का रहने वाला बताया। आरोपी द्वारा खुला रिक्शा एवं लोहे का 06 नग राड कीमत 5400 रुपये की चोरी करना स्वीकार किया आरोपी कृत्य पर धारा 41 (1+4) जॉफौ / 379,34 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

वही आज 12.30 बजे खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त मिला कि सिंग रोड के पास शिवाजी नगर खुर्सीपार में कुछ लोग बैठ कर आम जगह पर 52 पत्ती तास से रुपयों का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नितृत्व में उप निरीक्षक सतीश साहू हमराह एक टीम गठित कर सिंह रोड के पास घेराबंदी कर जुआडियान (1.) दिनेश बाघ पिता सहदेव बाघ उम्र 34 वर्ष (2.) महिपाल जाल पिता राजू जाल उम्र 53 वर्ष (3.) कृष्णा बाघ पिता सहदेव बाघ उम्र 60 वर्ष (4.) लक्ष्मण नायक पिता रूतममणी उम्र 36 वर्ष शिवाजी नगर खुर्सीपार को रंगे हाथों पड़का गया जिनके पास व फड से जुमला नगदी रकम 1230 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया । आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



