महंगे शौक पूरा करने के लिए नशीली दवा (टेबलेट) बिक्री करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा |

9 अगस्त 2021 | पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर नशीला पदार्थ टेबलेट बिक्री करने वालो के विरुद्ध हो रही प्रभावी कार्यवाही के तारतम्य में आज सूचना मिली की सिंग रोडवेज के पास शिवाजी नगर खुर्सीपार में एक व्यक्ति अवैध रूप से चोरी छिपे नशीली दवा (टेबलेट) घुम घुम कर बिक्री कर रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में दो टीम उपनिरीक्षक सतीश साहू एवं उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी हमराह टीम बनाकर आरोपी धमेन्द्र टंडन उर्फ़ गंगू पिता लखन टंडन उम्र 23 वर्ष निवासी घासीदास मंदिर के पास शिवाजी नगर खुर्सीपार का पुलिस को देखकर चकमा देकर भागने लगा |
आरोपी को आखिरकार घेराबंदी कर धर दबोचा आरोपी के कब्जे से ETIZOLAM, NITROVET 60 नग नशीली दवा कीमत 300 रुपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जुमला कीमत 500 रूपये को जप्त किया गया आरोपी को अपराध कमांक 378 / 2021 धारा 22 (8) एन.डी.पी. एस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश साहू, उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी हमराह आरक्षक राकेश अन्ना, आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक अमन शर्मा, आरक्षक दीपक सिंह की अहम भूमिका रही।



