अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

नशीली गोली बेचने वाला आदतन बदमाश पकड़ाया

9 अगस्त 2021 | पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवम नगर पुलिस अधीक्षक राकेश जोशी के मार्गदर्शन में नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान कार्यवाही के तहत आज मुखबीर सूचना के आधार पर संजय नगर तालाब के किनारे जी. ई. रोड के सामने पहले से नशीली दवाई बेचने वाले आदतन बदमाश अतुल वासनिक ,23 वर्ष , गौतम नगर सुपेला को रेड कार्यवाही कर रंगे हाथों पकड़ा गया...उसके कब्जे से अल्फाज़ोलम नामक नाशीली दवा के 195 टेबलेट कीमती 3010 रु बरामद किए गए है..तथा बिक्री रकम जप्त किया गया है…! सुपेला पुलिस बदमाश की ,काफी दिनों से तलाश कर रही थी..! थाना सुपेला में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 634/21 धारा 20 ख, 8 एनडीपीएस एक्ट कायम कर गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया हैं| आरोपी के विरुद्ध पूर्व के मारपीट चोरी आदि के कई मामले दर्ज है..!

Related Articles

Back to top button