अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

सब्जी खरीदने गए युवकों पर हमला , चार युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

9 अगस्त 2021 | उरला बाजार में रविवार शाम 6 बजे सरेआम चाकूबाजी हो गई। सब्जी खरीदने गए युवकों पर हमला हो गया। युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। चाकूबाजी में चार युवक घायल हो गए, जिसमें एक की हालत नाजुक है। सभी का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के 5 घंटे बाद भी पुलिस विवाद का कारण और आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उरला बाजार में शाम को फैक्ट्री में काम करने वाले आधा दर्जन युवक सब्जी खरीदने आए थे। इसमें त्रिलोक चंद गरियाबंद, होमलाल चिराग, राहुल ठाकुर बलोद, ईश्वर कुमार लोहरा और दो अन्य युवक शामिल है। युवक सब्जी ले रहे थे। वहां उरला के 5 युवक भी आए थे। एक युवक त्रिलोकचंद से टकरा गया। इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। वहीं झूमाझटकी हो गई। दो आरोपियों ने चाकू निकाला और हमला कर दिया। त्रिलोक के पेट में चाकू घोंप दिया गया। त्रिलोक पर चाकू से तीन वार हुआ है। त्रिलोक के साथी जान बचाकर वहां भागने लगे।

उन्हें भी दौड़ा-दौड़कर पीटा गया और चाकू से हमला कर दिया गया। त्रिलोक और उसके साथियों को चोट आई है। त्रिलोक की हालत नाजुक है। सभी का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उरला बाजार में 20 मिनट तक घटना होते रही, लेकिन पुलिस नहीं पहुंच पाई। आसपास वाले घायलों को अस्पताल ले गए। जब उरला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। सरेआम चाकूबाजी से उरला में हड़कंप मचा हुआ है, जिस समय घटना हुआ है। उस समय बाजार में काफी चहल-पहल थी।

Related Articles

Back to top button