420 का आरोपी गिरफ्तार मकान खरीदी बिक्री के नाम पर किया था 6 लाख की धोखाधड़ी

9 अगस्त 2021 | मकान खरीदी बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं | 6 अगस्त 2021 को प्रार्थी दीपक विश्वकर्मा निवासी सेक्टर 04, सडक 05, क्वाटर 02 डी भिलाई के लिखित आवेदन पर शिकायत की था | कि आरोपी अक्षय कुमार, विजय कुमार एवं सुनिल कुमार निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल के द्वारा दूसरे के मकान को अपना होना बताकर मकान का 29 लाख रूपये में विक्रय करने के नाम पर इकरारनामा तैयार कर प्रार्थी से एडवांस बतौर छः लाख रूपये प्राप्त कर रजिस्ट्री हेतु कहने पर टाल मटौल करते रहे रजिस्ट्री नहीं होने पर रकम वापसी हेतु कहने पर आरोपी द्वारा दिया गया |
चेक बैंक में लगाने पर हस्ताक्षर मिलान नहीं होने वापस करने की आवेदन पर से थाना भट्टी में अपराध कायम कर आरोपी की धरपकड़ हेतु वरि. अधिकारियों के मार्गदर्शन में कुछ ही घंटो में आरोपी अक्षय कुमार पिता रामदेव उम्र 40 साल, एवं विजय कुमार पिता रामदेव उम्र 37 साल निवासी कैलाश जामुल को गिरफ्तार कर अपराध क्र. 136/ 2021 धारा 420, 120बी, 34 भादवि के तहत न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। मामले का मुख्य आरोपी सुनिल कुमार निवास से फरार है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण एक्का, उप निरी. बी आर मरकाम, आरक्षक तारकेश्वर साहू, सुरेश नायडू, कौशल सिन्हा, चुमुक सिन्हा, रविन्द्र बंजारे, की उल्लेखनीय भूमिका रही।



