अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिला

दो धारदार तलवारो और मोटर सायकल के साथ दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

7 अगस्त 2021 | भिलाई | दो धारदार तलवारो के साथ दो बदमाश को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया है | 06 अगस्त 2021 के 09.50 बजे खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो बदमाश लडके मोटर सायकल से शिवाजी नगर अटल आवास के पास घूम रहे हैं। दोनो अपने पास धारदार तलवारे रखे हुए है, तथा किसी लड़के को ढूढ़ रहे हैं। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में दो अलग अलग टीमे उप निरीक्षक सतीश साहू व उप निरीक्षक ऐ. के. देवांगन के हमराह तैयार कर कार्यवाही हेतु तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। दोनों ही टीमे मौके पर जाकर रेड किये, इससे पहले कि कोई अप्रिय घटना आरोपीगण घटित कर पाते पुलिस टीम ने दोनों आरोपीगण समीर जायसवाल पिता प्रेम प्रकाश उम्र 20 वर्ष निवासी उत्तम टॉकीज के पीछे थाना छावनी , संजय खान पिता बब्बू खान उम्र 30 वर्ष निवासी श्रमिक नगर पानी टंकी के पीछे छावनी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, दोनों आरोपीगण से दो धारदार तलवार तथा दो मोटर सायकले बरामद किया गया। दोनो ही आरोपीगण गुण्डा बदमाश प्रवृत्ति के लोग है।

पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र और सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर क्वीक रिसपॉन्स से उक्त बदमाशों के मनसूबे कामयाब नहीं हो पाये और बड़ी घटना को टाला जा सका है। उक्त आरोपीगण के विरुद्ध थाना खुर्सीपार मे अपराध कमांक 369 / 2021, 370 / 2021 आर्म्स एक्ट के धारा 25,27 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button